Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: जैन मंदिर में 108 दिन का 108 विधान भव्य रूप से जारी, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 02/06/2026 03:32:21 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 02/06/2026 03:32:21 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, बड़ा तख्ता में 108 दिन में 108 विधान के अंतर्गत भव्य धार्मिक आयोजन निरंतर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हो रहा है।

विस्तार

राजस्थान: टोंक श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, बड़ा तख्ता में 108 दिन में 108 विधान के अंतर्गत भव्य धार्मिक आयोजन निरंतर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हो रहा है। प्रतिदिन विभिन्न परिवारों द्वारा शांतिनाथ मंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु उत्साहपूर्वक पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। विधान संयोजक पारस सर्राफ ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को वीरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, अंकुर कुमार एवं अभिषेक कुमार पाटनी (कापरेन वाले) परिवार द्वारा शांतिनाथ मंडल विधान का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान भजन सम्राट विनोद सर्राफ, कमल सर्राफ एवं विकास अतार के मधुर भजनों पर श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

विधान के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ की पूजा-अर्चना कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं कल्याण की मंगल कामना की। आयोजन समिति के सदस्यों पारस सर्राफ, महेश बाडवाले, पिंटू गोयल, पारस करौली, मुकेश बोरदा एवं सुनील सर्राफ ने बताया कि प्रतिदिन अलग-अलग परिवारों की सहभागिता से विधान संपन्न हो रहा है। इसके साथ ही प्रतिदिन सायंकालीन बेला में आरती, शास्त्र सभा एवं स्वाध्याय वाचन का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
 


Featured News