Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: मानवाधिकार संगठन ने मयूरी रावल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया जिला डूंगरपुर युवा महिला मोर्चा अध्यक्ष

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Khatik , Date: 09/05/2026 11:48:10 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Manoj Kumar Khatik ,
  • Date:
  • 09/05/2026 11:48:10 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: संयुक्त मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी सामाजिक न्याय संगठन द्वारा मयूरी रावल को जिला डूंगरपुर अध्यक्ष युवा महिला मोर्चा पद पर नियुक्त किया गया है।

विस्तार

राजस्थान: संयुक्त मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी सामाजिक न्याय संगठन द्वारा मयूरी रावल को जिला डूंगरपुर अध्यक्ष युवा महिला मोर्चा पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिक कुमार दास के निर्देश पर तथा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष धनपाल मीणा एवं प्रदेश सचिव अभिषेक वाल्मीकि की अनुशंसा पर की गई। संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार मयूरी रावल की समाज सेवा, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण, सेवा भावना एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मयूरी रावल ग्राम दहला, चितरी तहसील गलियाकोट, जिला डूंगरपुर की निवासी हैं।

संगठन ने उम्मीद जताई है कि वे अपने पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, महिला शोषण, नशा मुक्ति अभियान, रिश्वतखोरी के विरुद्ध जागरूकता तथा मानवाधिकार हनन जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी। साथ ही शासन एवं प्रशासन के सहयोग से सामाजिक न्याय से जुड़े अभियानों को आगे बढ़ाएंगी।संगठन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी प्रकार की राष्ट्रविरोधी, समाजविरोधी या संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है तो जांच के बाद नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त की जा सकती है। संगठन पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि मयूरी रावल समाज सेवा एवं जनहित के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देकर संगठन और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करेंगी।