-
☰
राजस्थान: पुलिस की बड़ी कार्रवाई में MDMA फैक्ट्री मामले का मुख्य आरोपी धर्माराम डारा गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: पुलिस अधीक्षक फलौदी सतनाम सिंह ने बताया कि वांछित अपराधियों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला विशेष टीम फलोदी ने कार्यवाही करते हुऐ थाना बाप क्षेत्र में एम.डी.एम.ए. की फैक्ट्री के प्रकरण में मुख्य आरोपी धर्माराम डारा पुत्र राजूराम निवासी डारो की ढाणी डाबलिया, विश्नावास थाना लोहावट को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।
विस्तार
राजस्थान: पुलिस अधीक्षक फलौदी सतनाम सिंह ने बताया कि वांछित अपराधियों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला विशेष टीम फलोदी ने कार्यवाही करते हुऐ थाना बाप क्षेत्र में एम.डी.एम.ए. की फैक्ट्री के प्रकरण में मुख्य आरोपी धर्माराम डारा पुत्र राजूराम निवासी डारो की ढाणी डाबलिया, विश्नावास थाना लोहावट को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक फलौदी सतनाम सिंह ने बताया कि दिनांक 21 मई को जिला स्पेशल टीम फलोदी व थाना बाप ने संयुक्त कार्यवाही कर मोडकिया गांव के एक टयूबबेल पर चलाई जा रही अवैध खतरनाक ड्रग्स एम.डी.एम.ए. की फैक्ट्री का खुलासा किया था। मौके से आरोपी सुखराम को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रकरण में मुख्य आरोपी धर्माराम कार्यवाही के बाद से ही फरार चल रहा था। जिसकी तलाश की जा रही थी। दिनांक 09.06.2026 को आरोपी धर्माराम के घर आने की सूचना मिलने पर श्री ब्रजराजसिंह चारण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी व श्री नगेन्द्र कुमार सीओ लोहावट के निकटतम सुपरविजन में श्री प्रदीप एएसआई प्रभारी डीएसटी फलोदी मय टीम द्वारा आरोपी धर्माराम के घर पर दबिश दी। जहां से आरोपी को दस्तयाब कर अनुसंधान अधिकारी श्री जमील खान सीआई थानाधिकारी भोजासर को सुपुर्द किया गया। जिसे प्रकरण में गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है। आरोपी धर्माराम मादक पदार्थाें की तस्करी में पूर्व में भी लिप्त रहा है। जिसके विरूद्व पुलिस थाना रानी जिला बाली में अवैध डोडा पोस्त परिवहन करने का एक प्रकरण दर्ज है। उपरोक्त कार्यवाही में डीएसटी फलोदी प्रभारी प्रदीप एएसआई(विशेष भूमिका), रामेश्वर, महेन्द्र चौधरी, गंगाराम, प्रतापसिंह की भूमिका रही। जिन्हें पुलिस अधीक्षक फलोदी द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।
झारखण्ड: विकास योजनाओं को मिली मंजूरी, अंबेडकर पार्क व रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को दी गई हरी झंडी
झारखण्ड: विधायक शशिभूषण मेहता ने कोयल अपेरल पार्क का किया निरीक्षण
राजस्थान: बिजली कटौती के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, विभाग कार्यालय का घेराव, व्यवस्था सुधार की मांग
राजस्थान: कोटपुतली मंदिर में पूजा-अर्चना, विकसित भारत संकल्प को लेकर की प्रार्थना