Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: श्री सांवलियाजी मंदिर भंडार गणना के चौथे चरण तक 31 करोड़ रुपये से अधिक चढ़ावा

- Photo by : social media

राजस्था  Published by: Prakash Gadari , Date: 22/04/2026 01:13:41 pm Share:
  • राजस्था
  • Published by: Prakash Gadari ,
  • Date:
  • 22/04/2026 01:13:41 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में हाल ही में खोले गए भंडार से प्राप्त चढ़ावा राशि की गणना का चौथा चरण मंगलवार शाम को संपन्न हो गया।

विस्तार

राजस्थान: चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में हाल ही में खोले गए भंडार से प्राप्त चढ़ावा राशि की गणना का चौथा चरण मंगलवार शाम को संपन्न हो गया। गणना के इस दौर तक कुल 31 करोड़ 01 लाख 63 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। भंडार से निकली राशि की गणना अभी भी जारी है और नए चरणों में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल की सीईओ प्रभा गौतम ने जानकारी दी कि कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर आयोजित दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन मंदिर का भंडार खोला गया था। इसके बाद से चरणबद्ध तरीके से चढ़ावे की गणना की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक पूरी गणना समाप्त नहीं हुई है और कई चरणों में प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

मंगलवार को चौथे चरण की गणना मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव के नेतृत्व में पूरी की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार शिवशंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह, मंदिर प्रभारी भैरूगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह सहित मंदिर मंडल के अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों के अनुसार भंडार से प्राप्त राशि लगातार बढ़ रही है और यह प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से विभिन्न चरणों में पूरी की जा रही है। अब पांचवें चरण की गणना बुधवार को की जाएगी, जिसके बाद कुल राशि में और वृद्धि होने की संभावना है। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी आस्था के चलते हर बार भंडार से बड़ी मात्रा में चढ़ावा प्राप्त होता है, जो मंदिर की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को दर्शाता है।