-
☰
राजस्थान: पर्यटन सीजन से पहले आमेर में ट्रैफिक और पर्यटक सुविधाओं को लेकर अधिकारियों की बैठक
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए आमेर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सचिवालय स्थित कार्यालय में पर्यटन, पुरातत्व, जयपुर नगर निगम, यातायात एवं पर्यटन पुलिस तथा एडीएमए (ADMA) के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यटन सीजन के दौरान आमेर आने वाले पर्यटकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने के लिए विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान आमेर क्षेत्र में ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, पर्यटकों की निर्बाध आवाजाही, आवश्यक नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने पर्यटन सीजन के दौरान संभावित चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विचार-विमर्श किया। बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। साथ ही प्रभावी कार्ययोजना बनाकर विभिन्न विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि आमेर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। अधिकारियों ने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
झारखण्ड: सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन पर उठे सवाल, पारदर्शिता की जांच की हुई मांग
झारखण्ड: दिव्यांग परिवार को बैकयार्ड पोल्ट्री से मिली आत्मनिर्भरता की राह
हरियाणा: बरसात से पहले विशेष सफाई अभियान हुआ तेज, कई वार्डों से हटाया गया कई टन कचरा
राजस्थान: 3 साल की मासूम बच्ची का 5 दिन तक 32 दरिंदों ने रेप, 12 से 14 आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा: यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान तेज, सुरक्षित ड्राइविंग की करी अपील
गुजरात: गाय को चारा देने गए पशुपालक पर शेर का हमला ग्रामीणों ने बचाई जान वीडियो हुआ वायरल