Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: टोंक जिला परिषद वार्ड नंबर 7 से राजेंद्र पराना ने भरी जीत की भरी हुंकार, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 28/10/2026 12:31:43 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 28/10/2026 12:31:43 pm
Share:

विस्तार

राजस्थान: टोंक जिला परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 7 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के प्रत्याशी राजेंद्र पराना के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान गांव के कार्यकर्ताओं ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर अतिथियों का स्वागत किया। पूरा पंडाल ‘रालोपा जिंदाबाद’ और ‘राजेंद्र पराना जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम के लिए गांव को रालोपा के झंडों, बैनरों और फूलों की झालरों से सजाया गया था। स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने राजेंद्र पराना को बड़ी फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। महिला कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर और फूल बरसाकर अतिथियों का अभिनंदन किया। सभा में वार्ड नंबर 7 के विभिन्न गांवों से बुजुर्ग, किसान, युवा और महिलाएं शामिल हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने राजेंद्र पराना को जमीन से जुड़ा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित प्रत्याशी बताते हुए उनके समर्थन में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वार्ड को ऐसे जनप्रतिनिधि की जरूरत है, जो क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारियों के सामने मजबूती से उठाकर विकास कार्यों को गति दिला सके। वक्ताओं ने जाति-पाति से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास के लिए रालोपा का समर्थन करने का आह्वान किया।

प्रत्याशी राजेंद्र पराना ने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी हमेशा दलितों, शोषितों और किसानों के सम्मान की बात करती रही है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद में रालोपा का प्रतिनिधि चुने जाने पर गांवों में सड़क, पेयजल, नाली और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने पार्टी में भाई-भतीजावाद के लिए कोई जगह नहीं होने की बात भी कही। राजेंद्र पराना ने भावुक अंदाज में कहा कि यह चुनाव केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता का है। उन्होंने लोगों से मिले प्यार और आशीर्वाद के लिए आभार जताते हुए कहा कि जीत मिलने पर वार्ड नंबर 7 के विकास के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। कार्यक्रम में पंचायत समिति के विभिन्न वार्डों के रालोपा प्रत्याशी, मंडल अध्यक्ष, सरपंच, पंच, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अलियारी, लक्ष्मीपुरा, रामनगर, मोतीपुरा, बहेड़ा, मंडा और अमीरपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।


Featured News