-
☰
राजस्थान: सामाजिक सद्भाव पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक हुई आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड देचू के आमंत्रण पर स्थानीय एक होटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में सामाजिक सद्भाव विषय पर एक गरिमामय बैठक का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड देचू के आमंत्रण पर स्थानीय एक होटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में सामाजिक सद्भाव विषय पर एक गरिमामय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के विभाग संघचालक जगदीश सिंह ने विषय प्रतिपादन करते हुए समाज जीवन में समरसता, आत्मजागरण एवं राष्ट्रीय एकात्मता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में सामाजिक समन्वय, पारिवारिक सुदृढ़ता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति सजगता अत्यंत आवश्यक है। बैठक में जिला सद्भावना प्रमुख जय राम गज्जा ने सद्भावना बैठक के उद्देश्य एवं स्वरूप का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। देचू क्षेत्र के आठ मंडलों से पधारे दर्जनों प्रबुद्ध नागरिकों ने कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, ‘स्व’ के जागरण, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग तथा नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन जैसे विषयों पर गंभीर चिंतन-मनन किया। विचार-विमर्श के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने समाज में संवाद, सहयोग और सद्भाव की परंपरा को सशक्त बनाने पर बल दिया।
बैठक में देचू एवं आसपास के क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों ने एक स्वर में सामाजिक समरसता के संकल्प को दोहराते हुए समाज को एकमेव, एकरस एवं संगठित रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं समाजोत्थान के संकल्प के साथ हुआ। यह बैठक क्षेत्र में सामाजिक चेतना एवं सद्भाव के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल आरंभ हुई।
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने जाति और धर्म आधारित विवादों पर कड़ा संदेश दिया
छत्तीसगढ़: अंशुमन पटेल को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष किया गया नियुक्त
उत्तर प्रदेश: मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़: जनगणना 2027 हेतु दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण हुआ शुरू
छत्तीसगढ़: एसईसीएल आमगांव परियोजना से ग्रामीण युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित
छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत मोहनपुर–बैकुंठपुर नई बस सेवा शुरू