Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: पुण्यतिथि पर सत्संग व समाज सेवा कार्यक्रम हुआ आयोजित
 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mahesh Kumar Purohit , Date: 05/05/2026 11:14:47 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Mahesh Kumar Purohit ,
  • Date:
  • 05/05/2026 11:14:47 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: फलोदी नाथड़ाऊ निवासी एएसआई गणेश लवां के पिता स्मृति शेष सुजाराम लवां की प्रथम पुण्यतिथि पर सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।‌

विस्तार

राजस्थान: फलोदी नाथड़ाऊ निवासी एएसआई गणेश लवां के पिता स्मृति शेष सुजाराम लवां की प्रथम पुण्यतिथि पर सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।‌ इस अवसर पर ओमप्रकाश आश्रम रूपाहेली धाम के महंत योग गुरू स्वयं प्रकाश महाराज, उत्तम आश्रम के पीठाधीश्वर सुखदेव प्रसाद महाराज एवं जोधपुर जिले के प्रबुद्धजन तथा मेघ ऋषि सेवा समिति चामू के अध्यक्ष सिमरथाराम पथिक, मोमताराम, रावलराम केतू, दाऊराम, राऊराम, मूलाराम सूम्बरा, गोवर्धनराम कड़ेला, मोमताराम भाटिया, पेपाराम लवां, शेराराम लवां, अभयराम लवां, देदाराम लवां, बाबूराम लवां, संत शेराराम लवां, गेनाराम ठेकेदार, आदूराम, तिलाराम लीलड़, जेठाराम सेजू, राणाराम सेजू, बाबूराम पंवार एवं दलाराम पंवार आदि उपस्थित रहे। यह सत्संग कार्यक्रम पूर्ण रूप से नशा मुक्त रहा। एएसआई गणेश लवां ने अपने पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए बालिका छात्रावास झालामंड चौराहा जोधपुर एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में आरोग्य भवन एम्स हॉस्पिटल जोधपुर के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि टीम को भेंट की।