-
☰
राजस्थान: स्काउट-गाइड बैठक सम्पन्न, भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए ‘परिंडा अभियान’ चलाने का निर्णय
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: बुधवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय गुलजार बाग में सत्र 2026- 27 की सचिव/ संयुक्त सचिव/ प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला सचिव एवं सी. ओ. स्काउट
विस्तार
राजस्थान: बुधवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय गुलजार बाग में सत्र 2026- 27 की सचिव/ संयुक्त सचिव/ प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला सचिव एवं सी. ओ. स्काउट गाइड आचू मीणा ने राष्ट्रपति अवार्ड एवं जिले की उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं सहायक जिला कमीश्नर स्थानीय संघ के प्रभारी डॉ. हेमन्त कुमार दीक्षित ने भीषण गर्मी में परिंडा अभियान चलाने का संदेश देते हुए कहा कि घर- घर परिंडा लगाकर पक्षियों को राहत प्रदान की जावे। बैठक में स्थानीय संघ के सचिव चंद्रप्रकाश कुर्मी, स्थानीय संघ निवाई के सचिव विष्णुकांत शर्मा, स्थानीय संघ टोडारायसिंह सचिव गजानंद वर्मा, लीडर ट्रेनर रघुवीर सिंह, ट्रेनिंग काउंसलर दुर्गालाल गुर्जर, ट्रेनिंग काउंसलर सत्यनारायण मीणा, मुरली मनोहर शर्मा आदि ब्लॉक सेकेट्री/ प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर/ ट्रेनिंग काउंसलर स्काउटर उपस्थित रहे। मीटिंग एजेंडेवार सुचारू रूप से संचालित की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य सत्र 2025- 26 की उपलब्धियां की चर्चा एवं सत्र 2026- 27 की कार्य योजना और राष्ट्रपति स्काउट गाइड रोवर रेंजर के आवेदन को लेकर ब्लॉक स्तर पर कार्यवाही की जाने की आम सहमति हुई।बैठक के अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ सभा की समाप्ति राष्ट्रगान के साथ हुई।
हरियाणा: विश्व रेडक्रॉस दिवस पर सेवा, समर्पण और रक्तदान के साथ प्रेरणादायक कार्यक्रम हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: जंगल में भीषण आग से मचा हड़कंप, फायर सर्विस की तत्परता से बड़ा हादसा टला
छत्तीसगढ़: खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच, 21 दिवसीय कैंप में निखरेगा खिलाडियों का हुनर
गुजरात: बाईपास परियोजना ने पकड़ी रफ़्तार, जल्द ही मिलेगी जाम से राहत
छत्तीसगढ़: सार्वजनिक धूम्रपान पर कड़ा वार, लोगों पर लगाया 5000 जुर्माना
छत्तीसगढ़: महमाया खदान पर हुई घमासान, पुराने मुद्दे पहले सुलझाने की करी मांग