Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: एसडीएम के औचक निरीक्षण में खुली शैक्षणिक व्यवस्था की कमियां, शिक्षकों को सुधार के दिए निर्देश

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 25/07/2026 04:36:36 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 25/07/2026 04:36:36 pm
Share:

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपखंड अधिकारी बृजेश चौधरी ने शुक्रवार को पावटा ब्लॉक के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दांतिल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, डिजिटल सुविधाओं, प्रयोगशालाओं और मिड-डे मील व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ सीबीईओ धर्मवीर जिंदोलिया भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यालय की कंप्यूटर लैब, वोकेशनल रूम, डिजिटल क्लासरूम, पुस्तकालय, संगीत कक्ष, संविधान कक्ष और विभिन्न विषयों की प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय प्राचार्य विजय यादव के साथ वरिष्ठ कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से पढ़ाई, विषयों की समझ और शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर संवाद किया।

विद्यार्थियों की वर्कबुक जांचने पर कई कॉपियां अधूरी मिलीं और संबंधित अध्यापकों के हस्ताक्षर भी नहीं पाए गए। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की वर्कबुक का नियमित निरीक्षण किया जाए और अधूरा कार्य समय पर पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर विद्यालय समय के बाद अतिरिक्त समय देकर भी विद्यार्थियों का शैक्षणिक कार्य पूरा कराया जाए। एसडीएम ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, कक्षा में पढ़ाए गए विषयों का अभ्यास करने और लाइब्रेरी व डिजिटल क्लासरूम का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डिजिटल शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्मार्ट क्लास का निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील की स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता और रसोई व्यवस्था की भी जांच की गई। इसके बाद एसडीएम और सीबीईओ ने विद्यालय स्टाफ की बैठक लेकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, अनुशासित शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों की नियमित प्रगति पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरियाली बढ़ाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
 

Related News

Education System Crisis: NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजा त्यागपत्र; बोले- छात्रों का हित मेरी पहली प्राथमिकता

गुजरात: शिक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, धमकी के बाद तेजधार हथियार से किया था वार

गुजरात: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला करने वाले चार आरोपी हुए गिरफ्तार, सीआईए-1 ने लाठी-गंडासी और बाइक हुई बरामद 

हरियाणा: अपराध नियंत्रण को लेकर हांसी पुलिस हुई सख्त, एसपी विनोद कुमार ने ली क्राइम रिव्यू मीटिंग

हरियाणा: टोल प्लाजा हत्याकांड में सीआईए हिसार की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी हुए गिरफ्तार

गुजरात: खाद संकट पर प्रशासन का बड़ा बयान, बाराबंकी में सुबह 7 बजे से शुरू हुआ वितरण


Featured News