-
☰
राजस्थान: भण्डारी मोटर्स द्वारा शीतल मटका प्याऊ का हुआ लोकार्पण
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत टोंक में जल सेवा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली।
विस्तार
राजस्थान: टोंक वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत टोंक में जल सेवा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। पुरुषोत्तम मास की जल पूर्णिमा के पावन अवसर पर भीषण गर्मी को देखते हुए भण्डारी मोटर्स, टोंक द्वारा शीतल प्याऊ का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही भैरव जल मंदिर का भी शुभारंभ किया गया। आयोजन के दौरान “नर सेवा नारायण सेवा” के भाव को प्रमुख रूप से रेखांकित किया गया। यह शीतल प्याऊ रिलायन्स पेट्रोल पंप के सामने भण्डारी मोटर्स द्वारा स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य राहगीरों और आमजन को राहत प्रदान करना है। जानकारी देते हुए समाजसेवी भगवान भण्डारी ने बताया कि इस प्याऊ का संचालन स्वचालित प्रक्रिया के साथ मटकों के प्राकृतिक जल के माध्यम से किया जाएगा, जिससे लोगों को ठंडा और शुद्ध जल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मटकों का प्राकृतिक जल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि यह गले के संक्रमण, जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों से भी बचाव में सहायक होता है। भगवान भण्डारी ने सेवा भावी लोगों से अपील करते हुए कहा कि मशीन आधारित ठंडे पानी की अपेक्षा मटकों से संचालित प्राकृतिक जल प्याऊ को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे भीषण गर्मी में जनसेवा की एक महत्वपूर्ण मिसाल बताया।
उत्तर प्रदेश: सवर्ण समाज संघ की हुई बैठक, एससी/एसटी एक्ट पर प्रकोष्ठ गठन का निर्णय
उत्तर प्रदेश: साप्ताहिक परेड में उपसेनानायक ने किया निरीक्षण, अनुशासन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: खेत की खुदाई में चार मूर्तियां मिलने से फैली सनसनी, ग्रामीणों में आस्था का माहौल
मध्य प्रदेश: टि्वशा केस में सीबीआई की पूछताछ हुई तेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर रखी गई नजर
उत्तर प्रदेश: लक्की पहिवाल ने कुश्ती में शानदार प्रदर्शन कर जीता गोल्ड मेडल, क्षेत्र में खुशी की लहर
हरियाणा: सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, छह लोगों के कटे चालान