-
☰
राजस्थान: पिता के जन्मदिन पर रक्तदान कर उमेश वर्मा ने पेश की मिसाल, समाजसेवा की अनूठी पहल बनी प्रेरणा
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली स्थित राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में कार्यरत कंपाउंडर उमेश वर्मा ने अपने पिता के जन्मदिन को एक विशेष और यादगार तरीके से मनाते हुए समाजसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली स्थित राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में कार्यरत कंपाउंडर उमेश वर्मा ने अपने पिता के जन्मदिन को एक विशेष और यादगार तरीके से मनाते हुए समाजसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने इस अवसर पर रक्तदान कर न केवल अपने पिता को शुभकामनाएं दीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी परिचय दिया।उमेश वर्मा द्वारा किया गया यह रक्तदान उनके जीवन का 15वां रक्तदान है। उनका मानना है कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने कहा कि यदि लोग अपने निजी और पारिवारिक अवसरों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ें, तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित इस नेक कार्य के दौरान अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने भी उमेश वर्मा के इस मानवीय प्रयास की सराहना की। अस्पताल से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि जन्मदिन जैसे खास अवसरों पर रक्तदान करना न केवल एक सराहनीय कदम है, बल्कि यह अन्य लोगों को भी समाजहित के कार्यों के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर डॉ. जयदयाल, सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक रामजी लाल वर्मा, सुरेश सैनी, उमेश शर्मा, रतिराम, अजय सैनी और भूपेंद्र शेखावत सहित अस्पताल के कई कार्मिक उपस्थित रहे। सभी ने उमेश वर्मा के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे युवाओं के लिए अनुकरणीय बताया। स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है, क्योंकि एक यूनिट रक्त कई मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील भी की। उमेश वर्मा की यह पहल इस बात का संदेश देती है कि खुशियों के अवसर केवल उत्सव मनाने के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के लिए कुछ सकारात्मक करने के लिए भी उपयोग किए जा सकते हैं। उनका यह प्रयास निश्चित रूप से अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
झारखण्ड: विकास योजनाओं को मिली मंजूरी, अंबेडकर पार्क व रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को दी गई हरी झंडी
झारखण्ड: विधायक शशिभूषण मेहता ने कोयल अपेरल पार्क का किया निरीक्षण
राजस्थान: बिजली कटौती के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, विभाग कार्यालय का घेराव, व्यवस्था सुधार की मांग
राजस्थान: कोटपुतली मंदिर में पूजा-अर्चना, विकसित भारत संकल्प को लेकर की प्रार्थना