-
☰
Up Crime News: नए जूते पहनने की जिद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया कैंची से हमला, रिश्तों को किया तार-तार.........
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महराजगंज जिले में केवल जूते के लिए बड़े भाई ने ही छोटे भाई की हत्या करने की कोशिश की। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर दिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महराजगंज जिले में केवल जूते के लिए बड़े भाई ने ही छोटे भाई की हत्या करने की कोशिश की। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। यहां के घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव में सोमवार को एक मामूली विवाद ने ऐसा रूप ले लिया की युवक की जान पर बन आई। जानिए पूरा मामला, चौमुखा गांव के नौका टोला में सोमवार को गांव निवासी सूरज शर्मा ने ऑनलाइन एक नया जूता मंगवाया था। घर में नए जूता आने के बाद उसका छोटा भाई लक्ष्मण उसे पहले पहनने की जिद करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। परिवार के अन्य सदस्य स्थिति को समझ पाते, उससे पहले ही विवाद बढ़ता चला गया। देखते ही देखते मामूली बहस ने उग्र रूप ले लिया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। गुस्से में नियंत्रण खो बैठे सूरज शर्मा ने पास में रखी कैंची उठा ली और लक्ष्मण पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने सिर और हाथ पर कई वार किए, जिससे लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और खून से लथपथ हो गया। घटना के बाद घर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और पड़ोसियों ने तुरंत घायल लक्ष्मण को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे गहन निगरानी में रखा गया है। घटना के मौके पर पुलिस वह पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी सूरज शर्मा को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Delhi Crime News: जर-जर ईमारत गिरने से 11 लोगों की मौत और 11 घायल, प्रसाशन की बड़ी लापरवाही आई सामने
Trending News: नाबालिग की सूझबूझ से रुका मासूम का बाल विवाह, चाइल्डलाइन ने शुरू की कार्रवाई
Young Man Commits Suicide: पत्नी के साथ में न रहने का कारण युवक की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश: नाबालिग अपहरण केस में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार
CG Crime News: पत्नी की डांट बनी पति की मौत का कारण, जांच में जुटी पुलिस