Contact for Advertisement 9919916171


Young Man Commits Suicide: पत्नी के साथ में न रहने का कारण युवक की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Yasoda , Date: 21/04/2026 11:04:34 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Yasoda ,
  • Date:
  • 21/04/2026 11:04:34 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: गुरुग्राम से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 33 वर्षीय युवक ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

विस्तार

हरियाणा: गुरुग्राम से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 33 वर्षीय युवक ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसने करीब चार महीने पहले इंटरकास्ट शादी की थी, लेकिन शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। जानिए क्या है पूरा मामला। दीक्षित गुरुग्राम में रहने वाले 33 वर्षीय ऋषभ ने चार महीने पहले प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद उसकी पत्नी काम के सिलसिले में मुंबई रहने चली गई, जिसके बाद दोनों के बीच आए दिन लड़ाई- झगड़े होने लगे। दीक्षित चाहता था की उसकी पत्नी मुंबई से नौकरी छोड़कर उसके साथ गुरुग्राम में रहने लगे। लेकिन उसकी पत्नी नौकरी नहीं छोड़ना चाहती थी। 

 


बुधवार की रात को दीक्षित की पत्नी ने उसको फ़ोन किया लेकिन  दीक्षित ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद अगले दिन पत्नी उसके फ्लैट पर पहुंची, जहां फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके बाद पत्नी ने मेंटेनेंस कर्मियों को बुलाया और फ्लैट का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर देखा तो पति  फ्लैट के पंखे से लटकर आत्महत्या कर चूका था। इस घटना के पुलिस को इसकी सुचना दी गई। मामले को लेकर पुलिस की अभी जांच जारी है। फिलहाल युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। मामले की जांच की जा रही है की आखिर युवक के आत्महत्या करने का कारण क्या था।