Contact for Advertisement 9919916171


UP Crime News: प्रेमप्रसंग से नाराज़ पिता ने की अपनी बेटी की करी  हत्या, आरोपी पिता गिरफ्तार 

- Photo by : social media

शिखा पांडेय उत्तर प्रदेश   Published by: , Date: 23/04/2026 02:08:14 pm Share:
  • शिखा पांडेय उत्तर प्रदेश
  • Published by: ,
  • Date:
  • 23/04/2026 02:08:14 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बिजनौर जिले के नगीना क्षेत्र से 'ऑनर किलिंग' का एक चौका देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहाँ एक पिता ने प्रेम प्रसंग से नाराज़ हो कर अपनी ही 17 साल की बेटी की हत्या कर दी। हालांकि आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानिए पूरा मामला।

 पिता ने बेटी की हत्या 

दरअसल ये घटना बिंजाहेड़ी गांव की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि गांव की रहने वाली 17 वर्षीय आयशा की उसके ही पिता नजाकत ने गला घोंटकर हत्या कर दी। नजाकत दिल्ली की एक बेकरी में काम करता है और हाल ही में अपने घर लौटा था। 

मृतक के गांव का ही रहने वाला था प्रेमी 

फ़िलहाल आरोपी पिता को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है, जहाँ उसने अपना सारा गुनाह कुबूल कर लिया है और ये भी बताया है की आरोपी ने अपनी बेटी को एक आखरी बार समझाने की कोशिश भी की थी, जैसा की उसके परिवार वाले उसे लगातार समझा रहे थे की उस लड़के से दुरी बना ले लेकिन उसकी बेटी मानने को तैयार ही नहीं थी मृतक बेटी का कहना था की अगर वह शादी करेगी तो उसी लड़के से करेगी और उससे अपने रिश्ता नहीं तोड़ेगी, जिसके बाद गुस्से में पिता ने अपना आपा खो दिया और अपनी इज़्ज़त बचाने के लिए उसने अपनी बेटी को गाला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। हलाकि पुलिस पुरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं।