-
☰
UP Crime News: शादी में नेग को लेकर हुआ विवाद, फायरिंग और हिंसा में युवक घायल, 6 किन्नर हिरासत में
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बदायूं जिले के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक शादी समारोह के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब बारात में पहुंचे किन्नरों और बारातियों के बीच 11000 रुपये के नेग को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बदायूं जिले के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक शादी समारोह के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब बारात में पहुंचे किन्नरों और बारातियों के बीच 11000 रुपये के नेग को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जानिए पूरा मामला 11 हजार रुपये की रखी थी मांग दरअसल बताया जा रहा है कि किन्नरों ने नेग के रूप में 11 हजार रुपये की मांग की थी, जब उनकी यह मांग पूरी नहीं की गई, तो वे नाराज हो गए और कथित तौर पर अशोभनीय हरकतें करने लगे। इस पर बारातियों ने विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों में बहस बढ़ गई। दुल्हन पक्ष के मुताबिक, दूल्हे के पिता 1100 रुपये देने को तैयार थे, लेकिन किन्नर अपनी मांग पर अड़े रहे। अर्धनग्न होकर किया विरोध प्रदर्शन विवाद बढ़ने पर किन्नरों ने अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे माहौल और चिंताजनक हो गया। इसी बीच आरोप है कि एक किन्नर ने कार से देसी तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में दूल्हे का भाई घायल भी हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने कुछ किन्नरों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की कार्रवाई पुलिस जांच में कार से दो तमंचे, कैंची, लाठी और डंडे बरामद किए गए हैं। इस मामले में 6 किन्नरों को हिरासत में लेकर थाने भेजा गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
CG crime news: शक के चलते पति ने पत्नी को सड़क पर किया अर्धनग्न, जबरन पिलाई पेशाब
Cab Driver Molest Woman: कैब ड्राइवर ने की महिला से छेड़-छाड़ की कोशिश, आरोपी हुआ गिरफ्तार
Love Jihad Case: फर्जी नाम से संपर्क कर युवती को फंसाया, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
Staged Theft: बाप-बेटे की फर्जी लूट का हुआ पर्दाफाश, मालिक से बदला लेने को रची लाखों की साजिश
Delhi Crime News: उधार देने से इंकार करने पर दुकानदार की चाकू गोदकर करी हत्या, आरोपी हुआ गिरफ्तार