-
☰
उत्तर प्रदेश: पुलिस मॉडर्न स्कूलों के शिक्षकों की 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: लखनऊ उत्तर प्रदेश वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह के दूरदर्शी दृष्टिकोण एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप संस्था द्वारा पुलिस परिवारों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास को एक साझा मंच पर लाने की महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: लखनऊ उत्तर प्रदेश वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह के दूरदर्शी दृष्टिकोण एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप संस्था द्वारा पुलिस परिवारों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास को एक साझा मंच पर लाने की महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार कल्याण शिक्षा समिति द्वारा अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के सहयोग से पुलिस मॉडर्न स्कूलों के अध्यापकों हेतु 01 जून 2026 से रिजर्व पुलिस लाइन, लखनऊ में 04 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेश के 07 जनपदों, 11 पी ए सी बटालियनों एवं पुलिस अकादमी मुरादाबाद से आए कुल 67 अध्यापक प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस मॉडर्न स्कूलों में शिक्षण गुणवत्ता को और बेहतर बनाना, नवीन शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देना, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना तथा प्रभावी, एकरूप एवं भविष्य उन्मुख शिक्षण व्यवस्था को और सुदृढ़ करना है। मुख्य अतिथि श्रीमती श्वेता सेंगर, अध्यक्षा शिक्षा समिति, वामा सारथी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में वामा सारथी की सचिव डॉक्टर चारू गाबा तथा सदस्यगण श्रीमती निहारिका सिंह, श्रीमती मानिनी श्रीवास्तव एवं श्रीमती वीना सिंह उपस्थित रहीं। अजीम प्रेम जी फाउंडेशन की ओर से प्रशिक्षक श्रीमती रोनिता शर्मा, श्री नंदन कुमार, श्रीमती रेशमा कृष्णनन एवं श्रीमती अनुपमा द्वारा प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया गया। यह पहल पुलिस परिवारों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल निर्माण और अवसरों के विस्तार के लिए संस्थागत सहयोग एवं विशेषज्ञता को एक मंच पर लाने की दिशा में वामा सारथी के सार्थक प्रयासों को दर्शाती है।
उत्तर प्रदेश: सवर्ण समाज संघ की हुई बैठक, एससी/एसटी एक्ट पर प्रकोष्ठ गठन का निर्णय
उत्तर प्रदेश: साप्ताहिक परेड में उपसेनानायक ने किया निरीक्षण, अनुशासन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: खेत की खुदाई में चार मूर्तियां मिलने से फैली सनसनी, ग्रामीणों में आस्था का माहौल
मध्य प्रदेश: टि्वशा केस में सीबीआई की पूछताछ हुई तेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर रखी गई नजर
उत्तर प्रदेश: लक्की पहिवाल ने कुश्ती में शानदार प्रदर्शन कर जीता गोल्ड मेडल, क्षेत्र में खुशी की लहर
हरियाणा: सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, छह लोगों के कटे चालान