-
☰
उत्तर प्रदेश: डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता में भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद का शानदार प्रदर्शन, ट्रॉफी पर किया कब्जा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिला कबड्डी एसोशिएशन आजमगढ़ द्वारा आयोजित डे नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जियनपुर के घरसडा ग्राम में आयोजित हुई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिला कबड्डी एसोशिएशन आजमगढ़ द्वारा आयोजित डे नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जियनपुर के घरसडा ग्राम में आयोजित हुई। आजमगढ़ मऊ बलिया गाजीपुर जौनपुर वाराणसी आदि खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद के खिलाड़ियों का जलवा दिखा कबड्डी प्रशिक्षक उमेश यादव ने कहा कि पूरे पूर्वांचल की टीमों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ट्राफी और नगद राशि पर कब्जा जमाया राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि इतनी गर्मी में भी समर कैंप के माध्यम से भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद के समस्त खिलाड़ी शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक लगातार अभ्यास कर प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं जब खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर मैच जीतते हैं तो साथ खेलने वाले खिलाड़ियों का हौशला बढता है भगतसिंह खेल अकादमी संस्थापक अमरजीत यादव ने कहा कि खिलाड़ियों को तमाम असुविधाओं के बाद भी अपनी लगन व मेहनत तथा उमेश यादव जी के कुशल प्रशिक्षण में दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रहें हैं खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रसन्न होकर हंशराज यादव चन्द्र देव यादव अरविंद यादव उमेश यादव रामप्रवेश चन्द्रशेखर मनोज डा आदित्य सिंह तथा अन्य खिलाड़ियों एवं सम्मानित सदस्यों ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।
उत्तर प्रदेश: आईआईटी स्थापना की पहल हुई तेज, उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
राजस्थान: विश्वास मोटर्स का हुआ भव्य शुभारंभ, क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियां रहीं मौजूद
राजस्थान: इलाज के लिए ले जा रहे पिता की मौत, यातायात पुलिसकर्मी की दिखीं लापरवाही
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में आचार्य श्री भारत भूषण जी महाराज का भव्य मंगल आगमन
उत्तर प्रदेश: कंपनी पर नौकरी के नाम पर राशि लेने का आरोप, पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की