Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण हुई सम्पन्न, हाईस्कूल-इंटर हिन्दी में हजारों परीक्षार्थी अनुपस्थित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 19/02/2026 11:47:36 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 19/02/2026 11:47:36 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर परिषदीय बोर्ड परीक्षा 2026 के अंतर्गत बुधवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट हिन्दी विषय की परीक्षा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर परिषदीय बोर्ड परीक्षा 2026 के अंतर्गत बुधवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट हिन्दी विषय की परीक्षा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं निगरानी के पुख्ता प्रबंध किए गए। प्रथम पाली में आयोजित हाईस्कूल हिन्दी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 35,969 परीक्षार्थियों में से 1,733 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि शेष परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।वहीं द्वितीय पाली में आयोजित इंटरमीडिएट हिन्दी विषय की परीक्षा में कुल 67,631 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2,926 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सचल दलों द्वारा नियमित निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई तथा कहीं से भी नकल या अव्यवस्था की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई। जिला प्रशासन ने परीक्षा व्यवस्था में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की है।