Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बहराइच में सरकारी जमीन पर बन रही अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 28/10/2026 12:15:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 28/10/2026 12:15:55 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बहराइच जिले के नानपारा इलाके में नगर पालिका प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनाई जा रही अवैध दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई मोहल्ला किला स्थित राहत जनता इंटर कॉलेज के पास की गई। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, दुकानों के निर्माण को लेकर पहले नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में बताया गया था कि बिना स्वीकृत नक्शे के दुकानें बनाई जा रही हैं, जो नगर पालिका अधिनियम-1916 की धारा 185 का उल्लंघन है।

प्रशासन ने नोटिस के माध्यम से निर्माण कार्य तत्काल रोकने और तीन दिन के भीतर जमीन के मालिकाना हक से संबंधित दस्तावेज नगर पालिका कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए थे। निर्धारित समय में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के बाद प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और निर्माणाधीन दुकानों को बुलडोजर से गिरा दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृत नक्शे के किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


Featured News