Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shrawan , Date: 16/07/2026 04:11:43 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shrawan ,
  • Date:
  • 16/07/2026 04:11:43 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अटरिया थाना पुलिस ने करीब डेढ़ माह पहले दंपति से हुई चेन और मंगलसूत्र लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मंगलसूत्र की बिक्री से बचे ₹7,200, एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद कर उसे सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान क्षितिज मिश्रा, निवासी विजय लक्ष्मीनगर, कोतवाली नगर, सीतापुर और पवन कश्यप, निवासी गौरी, थाना बाशी, जनपद सिद्धार्थनगर (वर्तमान पता: 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को बुधवार को भटखेरवा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 28 अप्रैल 2026 की रात मनवा तिराहे से गढ़ी गांव जाने वाले मार्ग पर बाइक से जा रहे एक दंपति से चेन और मंगलसूत्र लूट लिया था। आरोपियों ने बताया कि लूटा गया मंगलसूत्र उन्होंने राह चलते एक व्यक्ति को कम कीमत पर बेच दिया था। बरामद ₹7,200 उसी बिक्री से बची हुई रकम है। पुलिस ने बताया कि लूटी गई सोने की चेन तीसरे आरोपी के पास थी, जिसे पहले ही लखनऊ पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।