Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मदर्स डे पर स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 09/05/2026 03:27:49 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 09/05/2026 03:27:49 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर मदर्स डे के अवसर पर MTS स्कूल में भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर मदर्स डे के अवसर पर MTS स्कूल में भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की डायरेक्टर निशा द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मां के प्रति प्रेम, सम्मान और स्नेह को दर्शाते हुए आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं भावपूर्ण नृत्य पेश किए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित अभिभावक भावुक हो उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। 

इस अवसर पर अभिभावकों के लिए भी विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कैंडल प्रतियोगिता में प्रियंका सिंह, सुई-धागा प्रतियोगिता में ज्योति उपाध्याय, बैलून प्रतियोगिता में सुधा पांडे तथा बॉटल प्रतियोगिता में सलमा को विजेता घोषित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल रजनीश पाण्डेय, संचालक मांसी सिंह, व्यवस्थापक संतोष कुमार द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भूपेंद्र बहादुर सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।


Featured News