Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पहली पोस्टिंग में रिश्वत लेते पकड़ा गया सिपाही, डेढ़ महीने में नौकरी से बर्खास्त

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhay , Date: 25/06/2026 01:00:51 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhay ,
  • Date:
  • 25/06/2026 01:00:51 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में हत्या के एक मामले में आरोपी से 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए सिपाही विवेक कुमार को विभागीय जांच के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में हत्या के एक मामले में आरोपी से 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए सिपाही विवेक कुमार को विभागीय जांच के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की। बुलंदशहर जिले के थाना शिकारपुर क्षेत्र के गांव शिवनगर धूंसरी निवासी 33 वर्षीय विवेक कुमार जून 2025 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 24 अप्रैल 2026 को उसकी पहली नियुक्ति जैतीपुर थाने में हुई थी। परिवीक्षा काल में चल रहे विवेक को थाना प्रभारी अश्वनी कुमार का हमराही बनाया गया था।

बताया गया कि 12 जून 2026 को एंटी करप्शन टीम ने जैतीपुर थाना परिसर में विवेक कुमार को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के बाद आरोपी सिपाही के खिलाफ गढ़ियारंगीन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सौरभ दीक्षित ने जैतीपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार को भी निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कराई थी। वहीं, सिपाही विवेक कुमार के खिलाफ जांच की जिम्मेदारी सीओ सिटी पंकज पंत को सौंपी गई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने बुधवार को सिपाही को सेवा से बर्खास्त कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।