Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रसोइयों का मानदेय बढ़ा, अब ₹3 हजार मिलेंगे, ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 24/08/2026 12:18:29 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 24/08/2026 12:18:29 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन तैयार करने वाले रसोइयों के मानदेय में 1,000 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन तैयार करने वाले रसोइयों के मानदेय में 1,000 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की है। अब रसोइयों को 2,000 रुपये के स्थान पर 3,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। सरकार के इस फैसले से सोनभद्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों में खुशी की लहर है। सरकार ने रसोइयों के आर्थिक सशक्तीकरण के साथ उनके स्वास्थ्य और स्वच्छता का भी ध्यान रखा है। इसके तहत रसोइयों को 5 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा यूनिफॉर्म के लिए 500 रुपये और ग्लव्स के लिए 400 रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी। मानदेय में वृद्धि और अन्य सुविधाओं की घोषणा से रसोइयों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि जनपद में कुल 5900 रसोइया विद्यालयों में अपनी सेवा दे रही हैं। 

अब आसानी से मिल जाई इलाज

प्राथमिक विद्यालय दुरावलखुर्द, घोरावल की रसोइया अमरावती देवी ने कहा कि पइसा के तंगी के मारे हम महतारी-बहिन अक्सर आपन तबियत खराब होखी पर भी दर्द दबा के काम करत रहलीं। अब जब बिना पइसा के इलाज होखी, त समय रहते डॉक्टर के देखा लेब आ आपन जान बचा लेब। कंपोजिट विद्यालय डोरिहार, घोरावल की रसोइया लीलावती ने कहा कि पहिले अचानक केहू बेमार पड़त रहे त गहना-गुरिया बंधा धरे या सूद पर करजा लेवे के नौबत आ जात रहे। अब ई सरकारी सुविधा से हमनी के माथा से करजा के डर हमेशा खातिर खतम हो गइल। वहीं, कंपोजिट विद्यालय वीरमंदहा की रसोइया रामवती देवी ने कहा कि मानदेय बढ़ने से परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में कुछ और सहूलियत होगी। सरकार ने रसोइयों के सम्मान के साथ उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की भी चिंता की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सभी रसोइया बहनें इस फैसले से खुश हैं।


Featured News