-
☰
उत्तर प्रदेश: क्रिकेट मैच बना मौत का कारण, 15 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी जिले के बेवर कस्बे के मोहल्ला शिवनगर से एक दुखद मामला सामने आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी जिले के बेवर कस्बे के मोहल्ला शिवनगर से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां 15 वर्षीय छात्र देव चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि 30 अप्रैल को क्रिकेट मैच के दौरान कुछ अज्ञात साथियों ने देव के साथ मारपीट की थी, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।बताया जा रहा है कि डर की वजह से देव ने शुरुआत में घरवालों को मारपीट की जानकारी नहीं दी। बाद में तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए पहले फिरोजाबाद और फिर आगरा के अस्पताल ले गए, जहां शनिवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक देव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता रोहित चौहान दिव्यांग बताए जा रहे हैं। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार में गहरा शोक और कोहराम का माहौल है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कराया। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मारपीट करने वालों की पहचान में जुटी है।
मध्य प्रदेश: स्पीड ब्रेकर की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज
हरियाणा: महिला सुरक्षा व अधिकारों पर सख्त रुख, चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने की मामलों की सुनवाई
बिहार: बदहाल सड़क पर फूटा जनाक्रोश, जाम व टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन
बिहार: बकरा पालन से बदली किस्मत, चार युवाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
हरियाणा: उत्कृष्ट कार्य के लिए दो पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, एसपी ने लगाए स्टार
गुजरात: भाजपा की जीत पर टोंक में ढोल-नगाड़ों संग मनाया गया जश्न