-
☰
हरियाणा: उत्कृष्ट कार्य के लिए दो पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, एसपी ने लगाए स्टार
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को समय-समय पर प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विस्तार
हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को समय-समय पर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हांसी द्वारा अपने कार्यालय में सुरक्षा शाखा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार तथा एवीटी स्टाफ इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक नरेश को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार, आईपीएस ने दोनों अधिकारियों को पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति उनके कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों अधिकारी अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, लगन एवं जिम्मेदारी के साथ करते हुए पुलिस विभाग की छवि को और मजबूत करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग में पदोन्नति न केवल सम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह जिम्मेदारियों को और अधिक प्रभावी ढंग से निभाने का अवसर भी प्रदान करती है। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व समर्पण के साथ करें, ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। पदोन्नत हुए अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक हांसी का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करेंगे तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपना सर्वोत्तम योगदान देंगे।
मध्य प्रदेश: स्पीड ब्रेकर की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज
हरियाणा: महिला सुरक्षा व अधिकारों पर सख्त रुख, चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने की मामलों की सुनवाई
बिहार: बदहाल सड़क पर फूटा जनाक्रोश, जाम व टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन
बिहार: बकरा पालन से बदली किस्मत, चार युवाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
गुजरात: भाजपा की जीत पर टोंक में ढोल-नगाड़ों संग मनाया गया जश्न