-
☰
छत्तीसगढ़: सूरजपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर शुरू किए शीतल प्याऊ
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर भीषण गर्मी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारीयो को अपने-अपने क्षेत्र के सार्वजनिक स्थान पर आम लोगों के लिए शीतल प्याऊ की व्यवस्था कराने निर्देशित की गई है।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर भीषण गर्मी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारीयो को अपने-अपने क्षेत्र के सार्वजनिक स्थान पर आम लोगों के लिए शीतल प्याऊ की व्यवस्था कराने निर्देशित की गई है। इसी परिपेक्ष में करंजी चौकी क्षेत्र के दतिमा चौक में आम लोगों के पीने के लिए शीतल प्याऊ जल की व्यवस्था की गई है। चौकी प्रभारी करंजी संतोष सिंह ने फीता काटकर प्याऊ का विधिवत उद्घाटन किया गया है। इस दौरान चौकी प्रभारी करंजी संतोष सिंह ने कहा कि इस बार अभी से भीषण गर्मी पड़ने लगा है, आने वाले दिनों में गर्मी और भी बढ़ेगी और सूर्य की तपिश बढ़ने के साथ ही लू लगने, शरीर में पानी की कमी होने के मामले भी बढ़ेगे, यदि इस दौरान व्यक्ति अपने शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखे तो गर्मी व धूप के चपेट में आने की आशंका बेहद कम हो जाती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए शीतल पेय जल का शुभारंभ किया है। ताकि भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलायी जा सके।
मध्य प्रदेश: स्पीड ब्रेकर की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज
हरियाणा: महिला सुरक्षा व अधिकारों पर सख्त रुख, चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने की मामलों की सुनवाई
बिहार: बदहाल सड़क पर फूटा जनाक्रोश, जाम व टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन
बिहार: बकरा पालन से बदली किस्मत, चार युवाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
हरियाणा: उत्कृष्ट कार्य के लिए दो पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, एसपी ने लगाए स्टार
गुजरात: भाजपा की जीत पर टोंक में ढोल-नगाड़ों संग मनाया गया जश्न