-
☰
उत्तर प्रदेश: सुबह की सैर बनी खौफनाक वारदात, पूर्व प्रधान पर ताबड़तोड़ फायरिंग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कौशाम्बी के जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पूर्व प्रधान मनोज कुमार पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कौशाम्बी के जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पूर्व प्रधान मनोज कुमार पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। घटना हर्रायपुर क्षेत्र के आलमचंद्र गांव की है, जहां मनोज कुमार रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। बताया जा रहा है कि घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए नजदीक से गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े और हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए घायल को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
थाना प्रभारी संदीपन घाट ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मामले के शीघ्र खुलासे के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है।
मध्य प्रदेश: स्पीड ब्रेकर की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज
हरियाणा: महिला सुरक्षा व अधिकारों पर सख्त रुख, चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने की मामलों की सुनवाई
बिहार: बदहाल सड़क पर फूटा जनाक्रोश, जाम व टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन
बिहार: बकरा पालन से बदली किस्मत, चार युवाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
हरियाणा: उत्कृष्ट कार्य के लिए दो पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, एसपी ने लगाए स्टार
गुजरात: भाजपा की जीत पर टोंक में ढोल-नगाड़ों संग मनाया गया जश्न