Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: मकान सूचीकरण व आवास जनगणना कार्य में तेजी लाने के दिए गए निर्देश

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 04/05/2026 04:45:41 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 04/05/2026 04:45:41 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने जिले में चल रहे मकान सूचीकरण एवं आवास जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में कोई भी घर सर्वे से छूटना नहीं चाहिए।

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने जिले में चल रहे मकान सूचीकरण एवं आवास जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में कोई भी घर सर्वे से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सावधानीपूर्वक और व्यवस्थित तरीके से जनगणना कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि ग्राम एवं नगरीय क्षेत्रों के अद्यतन एवं कटे हुए नक्शों के अनुसार सभी चार्ज अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनगणना के दौरान न तो कोई परिवार छूटे और न ही किसी प्रकार की डबल काउंटिंग हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रत्येक स्तर पर सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ इसे समयसीमा में पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) उपस्थित रहे।