Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: इंस्टाग्राम ठगी में साइबर पुलिस ने पीड़िता के 1 लाख से अधिक रुपये कराए वापस

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 21/03/2026 05:21:07 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 21/03/2026 05:21:07 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ठगी करने वाले साइबर अपराधियों के विरूद्ध थाना रामपुर मनिहारान की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़िता अंकुश देवी पत्नी सुशील कुमार की रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ठगी करने वाले साइबर अपराधियों के विरूद्ध थाना रामपुर मनिहारान की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़िता अंकुश देवी पत्नी सुशील कुमार की रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। नजदीकी ग्राम हरपाल की निवासी श्रीमती अंकुश देवी पत्नी सुशील कुमार ने थाना रामपुर मनिहारान में शिकायत दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम पर उसके साथ हुई दोस्ती के बाद आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी कर उससे करीब 4.लाख पचास हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी (साइबर अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव थाना रामपुर मनिहारान के कुशल नेतृत्व में साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी की गई धनराशि में से 1,02705.41/- रुपये को पहले ही होल्ड कराया था। आगे की कार्रवाई में कोर्ट आदेश के माध्यम से 28 फरवरी 2026 को 41167.54 रुपये पीड़िता के खाते में वापस कराए गए थे। इसी क्रम में शुक्रवार को 34975.13 रुपये और वापस कराए गए। अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़िता अंकुश देवी पत्नी सुशील कुमार ने थाना परिसर पहुंचकर रामपुर मनिहारान की साइबर हेल्प डेस्क टीम का आभार व्यक्त किया। इस कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव, उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, महिला उपनिरीक्षक नेहा चौधरी, कंप्यूटर ऑपरेटर कपिल देव, हेड कांस्टेबल दीपक, महिला कांस्टेबल आकांक्षा सिंह एवं कांस्टेबल अजीत ने एक अहम भूमिका निभाई।