-
☰
उत्तर प्रदेश: पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन DCP सेंट्रल ने किया परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कानपुर बुधवार दिनांक 10.06.2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के तृतीय दिवस की प्रथम पाली के दौरान पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा सेंट्रल जोन के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कानपुर बुधवार दिनांक 10.06.2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के तृतीय दिवस की प्रथम पाली के दौरान पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा सेंट्रल जोन के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान राजकीय पालीटेक्निक कानपुर, हरसहाय पीजी कॉलेज (पी. रोड), ज्वाला देवी विद्या मंदिर (आनंद बाग), हलीम इण्टर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी), राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज चुन्नीगंज तथा दयानन्द गर्ल्स महाविद्यालय सिविल लाइन सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण किया। इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। परीक्षा सभी केन्द्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न होती पाई गई। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है, तथा सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। यातायात व्यवस्था भी सुचारु रूप से संचालित रही। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल द्वारा ड्यूटी पर तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को सतर्कता, निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा परीक्षा के सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं निर्बाध संचालन हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। तथा सभी परीक्षा केन्द्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
झारखण्ड: विकास योजनाओं को मिली मंजूरी, अंबेडकर पार्क व रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को दी गई हरी झंडी
झारखण्ड: विधायक शशिभूषण मेहता ने कोयल अपेरल पार्क का किया निरीक्षण
राजस्थान: बिजली कटौती के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, विभाग कार्यालय का घेराव, व्यवस्था सुधार की मांग
राजस्थान: कोटपुतली मंदिर में पूजा-अर्चना, विकसित भारत संकल्प को लेकर की प्रार्थना