-
☰
उत्तर प्रदेश: जिला महिला चिकित्सालय का बगीचा बदहाल, माली की लापरवाही से पौधे सूखते
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ललितपुर जिला महिला चिकित्सालय परिसर में बने बगीचे की स्थिति इन दिनों बेहद खराब बनी हुई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ललितपुर जिला महिला चिकित्सालय परिसर में बने बगीचे की स्थिति इन दिनों बेहद खराब बनी हुई है। बगीचे की देखभाल करने वाला कोई जिम्मेदार कर्मचारी नजर नहीं आ रहा है, जिसके कारण पौधे सूखते जा रहे हैं और पूरा बगीचा अव्यवस्थित होता जा रहा है। बताया जा रहा है कि बगीचे की देखरेख के लिए नियुक्त माली बगीचे में कार्य करने के बजाय अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में काम और दलाली करने में लगा हुआ है। इससे अस्पताल की व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि यदि बगीचे की नियमित देखभाल की जाए तो अस्पताल परिसर का वातावरण स्वच्छ और सुंदर बना रह सकता है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भी बेहतर माहौल मिल सके। एक ओर सरकार अस्पतालों में बेहतर व्यवस्थाओं और साफ-सफाई के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर जिला महिला चिकित्सालय के बगीचे की यह बदहाल स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं और बगीचे की व्यवस्था कब तक सुधरती है।
छत्तीसगढ़: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी किया गया आयोजित
उत्तर प्रदेश: डीएम ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय और लालगंज CHC का आकस्मिक का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की समयबद्ध निपटान और जनगणना तैयारियों की समीक्षा की
उत्तर प्रदेश: चैत्र नवरात्र मेला तैयारी में डीएम-पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को सख्त दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: नानौता में युवक की हत्या मामले में दो आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा से पहले गोचर महाविद्यालय केंद्र का किया निरीक्षण