-
☰
उत्तर प्रदेश: लेटे हनुमान जी मंदिर कॉरिडोर का डीएम ने लिया जायजा, जल्द निर्माण पूरा करने के दिया निर्देश
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को लेटे हनुमान जी मंदिर पहुंचकर निर्माणाधीन कॉरिडोर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और कार्यदायी संस्था से अब तक हुए काम की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कॉरिडोर का निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए शीघ्र पूरा कराया जाए। उन्होंने परिसर में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों की स्थिति की भी जानकारी ली और कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी विवेक शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।लेटे हनुमान जी मंदिर कॉरिडोर का डीएम ने लिया जायजा, जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश प्रयागराज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को लेटे हनुमान जी मंदिर पहुंचकर निर्माणाधीन कॉरिडोर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और कार्यदायी संस्था से अब तक हुए काम की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कॉरिडोर का निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए शीघ्र पूरा कराया जाए। उन्होंने परिसर में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों की स्थिति की भी जानकारी ली और कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी विवेक शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश: धामनोद में बिजली के खंभे पर काम करते कर्मचारी, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: डीएवी फर्टिलाइज़र पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने नेशनल स्पोर्ट्स में जीते 42 पदक
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में डस्टबिन वितरण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में जनगणना-2027 को लेकर जागरूकता रैली का हुआ आयोजन