Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: डुप्लीकेट मतदाता नामों की जांच 28 अक्टूबर तक पूरी करें, डीएम का आदेश 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 28/10/2026 01:05:14 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 28/10/2026 01:05:14 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र मतदाता सूची में डुप्लीकेट नामों और मतदान केंद्रों से जुड़ी शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध जांच और निस्तारण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि डुप्लीकेट मतदाता नामों की जांच 28 अक्टूबर को अपराह्न तक पूरी कर रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। इस संबंध में मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जूम एप के माध्यम से जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के साथ राजनीतिक दलों की ओर से मिली आपत्तियों के निस्तारण पर चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने बताया कि 24 अक्टूबर को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में मतदाता सूची में डुप्लीकेट नामों और मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों से संबंधित आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। उन्होंने अधिकारियों को इन शिकायतों की गंभीरता से जांच करने और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों से जुड़ी शिकायतों की भी जांच कर निर्धारित समय में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखना और मतदाता सूची को त्रुटिरहित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Featured News