Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 590 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 10/09/2026 10:37:20 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 10/09/2026 10:37:20 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नानौता पुलिस क्षेत्राधिकारी गंगोह श्रीमान शशी प्रकाश शर्मा ने बताया कि नशे के काले कारोबार पर कस्बा नानौता जनपद सहारनपुर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी एंव प्रभावी कार्रवाई की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नानौता पुलिस क्षेत्राधिकारी गंगोह श्रीमान शशी प्रकाश शर्मा ने बताया कि नशे के काले कारोबार पर कस्बा नानौता जनपद सहारनपुर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी एंव प्रभावी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि "ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर" अभियान के तहत थाना नानौता पुलिस ने एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। क्षेत्राधिकारी के अनुसार ​मुखबिर की गुप्त सूचना पर  थाना नानौता पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित गत्ता फैक्ट्री के पास चेकिंग के दौरान तीन शातिर तस्करों को कब्जे में लिया। जिनके पास से 590 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। जिसकी अंतर राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये बताई गई है।

 

इस मामले में एक ​हिस्ट्रीशीटर और महिला तस्कर शामिल है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नौशाद व कलीम और एक महिला इशरत नाम की शामिल है, पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी नौशाद एक खूंखार हिस्ट्रीशीटर आरोपी है। जिस पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। तस्करों के इस गैंग में इशरत नाम की महिला की मौजूदगी दिखाती है, कि पुलिस से बचने के लिए ये किस तरह के शातिराना हथकंडे अपना रहे थे। ​पुलिस अब इन तस्करों की फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक तथा सप्लाई चेन खंगाल रही है कि यह करोड़ों रुपए का नशे का सामान कहां से आ रहा था, और किसे, कब और कहां बेचा जाना था।  जनपद सहारनपुर पुलिस की आमजन से अपील, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध शस्त्र अथवा सामान की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें।


Featured News