Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रसोइयों का हुआ सम्मान समारोह, मानदेय बढ़कर 3000 रुपये और 5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 24/08/2026 12:59:45 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 24/08/2026 12:59:45 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में रविवार को सर्किट हाउस सभागार में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत बेसिक शिक्षा विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। उपमुख्यमंत्री ने रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड का प्रतीकात्मक वितरण किया। उन्होंने बताया कि रसोइयों का मानदेय अब 2000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। उन्होंने रसोइयों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी प्रयास करेगी।

कार्यक्रम में बताया गया कि प्रदेश की करीब 3.72 लाख रसोइयों और उनके आश्रितों को हर साल 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। प्रयागराज जिले में 9 हजार से अधिक रसोइयों और उनके परिवारों को इसका लाभ मिलने की बात कही गई।केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि रसोइयां बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ पोषण, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की। कार्यक्रम में सांसद प्रवीण पटेल, विधायक वाचस्पति, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।