-
☰
उत्तर प्रदेश: वन क्षेत्रों व पौधशाला का हुआ निरीक्षण, कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता के दिए गए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र रेणुकूट वन प्रभाग के अंतर्गत सीसीएफ मिर्जापुर ने गुरुवार को म्योरपुर रेंज के विभिन्न वन क्षेत्रों एवं पौधशाला का निरीक्षण कर विभागीय कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र रेणुकूट वन प्रभाग के अंतर्गत सीसीएफ मिर्जापुर ने गुरुवार को म्योरपुर रेंज के विभिन्न वन क्षेत्रों एवं पौधशाला का निरीक्षण कर विभागीय कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में सीसीएफ ने गड़िया कक्ष संख्या 11 (वर्ष 2025), गड़िया कक्ष संख्या 6 (वर्ष 2023) तथा कटौंधी कक्ष संख्या 01 में प्रस्तावित अग्रिम मृदा कार्य 2026 (10 हेक्टेयर) का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर भूमि की स्थिति, मृदा संरक्षण कार्यों की प्रगति तथा पौधरोपण की तैयारियों का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप ही किए जाएं, जिससे वन क्षेत्र के संरक्षण एवं विकास को मजबूती मिल सके। इसके बाद सीसीएफ ने म्योरपुर पौधशाला का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने पौधों की गुणवत्ता, सिंचाई व्यवस्था, सुरक्षा एवं रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी पौधरोपण अभियान की सफलता के लिए स्वस्थ एवं उच्च गुणवत्ता वाले पौधों का तैयार होना अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान वन कार्यों की गुणवत्ता, पौधरोपण की तैयारियों एवं मृदा संरक्षण कार्यों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही वन क्षेत्रों की नियमित निगरानी एवं संरक्षण कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर डीएफओ रेणुकूट वन प्रभागीय वनाधिकारी कमल कुमार, अखिलेश पटेल, जबर सिंह यादव, विद्या पाण्डेय, चंद्रभान पटेल, गोविंद कुमार, शिव मंगल तथा बंधु राम सहित वन विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजस्थान: महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता बैठक हुई आयोजित
छत्तीसगढ़: चलित थाना अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने पर 20 हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़: चलित थाना अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने पर 20 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, विजय शंकर नाम से हुई पहचान
उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, फायरिंग के बाद गिरफ्तार