Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: भगत सिंह खेल अकादमी के समर कैंप में बालिका खिलाड़ियों को मिला कुश्ती प्रशिक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amarjeet Yadav , Date: 10/06/2026 02:10:51 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Amarjeet Yadav ,
  • Date:
  • 10/06/2026 02:10:51 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: द्ववार को  भगत सिंह खेल अकादमी तिग्गीपुर बाईपास रोड निजामाबाद  मोहम्मदपुर तथा  में राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में तथा अभिनव पब्लिक स्कूल के प्रवंधक अरविंद यादव के संरक्षण में खेल खिलाड़ी संकल्प जागरूकता अभियान के अन्तर्गत चल रहे

विस्तार

उत्तर प्रदेश: द्ववार को  भगत सिंह खेल अकादमी तिग्गीपुर बाईपास रोड निजामाबाद  मोहम्मदपुर तथा  में राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में तथा अभिनव पब्लिक स्कूल के प्रवंधक अरविंद यादव के संरक्षण में खेल खिलाड़ी संकल्प जागरूकता अभियान के अन्तर्गत चल रहे। समर कैंप में राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने बालिका खिलाड़ियों को कुश्ती का प्रशिक्षण देते हुए कहा कि हमारे देश के निर्माण में बालकों के बराबर ही महिलाओं एवं बालिकाओं का भी योगदान है। इस लिए खेल खिलाड़ी संकल्प जागरूकता अभियान के द्वारा समर कैंप में बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा अपनी लडाई खुद लडने में सक्षम बनाने के लिए प्रशिक्षण देते हुए कहा गया कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य है।  ग्रामीण क्षेत्रों में विलुप्त हो रही खेल विधाएं कुश्ती कबड्डी एथलेटिक्स बाकलीवाल आदि से ग्रामीण इलाकों के बालकों एवं  बालिकाओं को खेल से जोड़कर उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करना तथा बच्चों के भविष्य को संवारते हुए देश के स्वाभिमान और सम्मान हेतु राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय एवं ओलंपिक से मेडल लाकर देश के गौरव बढ़ाने में अपना योगदान सुनिश्चित करना अमरजीत यादव ने कहा कि जितनी शासन द्वारा कागज एवं भाषण में दिखाई जाती है। अगर उसका 20 प्रतिशत काम जमीन पर हो जाए तो हमारे देश को ओलंपिक से मेडल दहाई और सैकड़ों की संख्या में आने लगेंगे अमरजीत यादव ने कहा कि गांव गांव में कैम्प लगाकर ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को तकनीकी जानकारी देते हुए प्रतियोगिताओं में पहुंचाना ही भगत सिंह खेल अकादमी का मुख्य उद्देश्य है। कबड्डी प्रशिक्षक उमेश यादव ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में गाजीपुर म ऊ अमेठी तथा झांसी के खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं।

 

अमरजीत यादव ने शासन और खेल विभाग से मांग किए की हर गांव में एक सुरक्षित संसाधन युक्त खेल मैदान तथा हर ब्लाक स्तर पर एक खेल स्टेडियम हो, जहां पर आधुनिक उपकरणों एवं प्रशिक्षकों की व्यवस्था हो जिससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी अमरजीत यादव ने कहा कि अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हर ब्लाक में भगत सिंह खेल अकादमी का संचालन कर ग्रामीण खेल एवं खिलाड़ियों को जागरूक कर निखारने का प्रयास अनवरत जारी रहेगा भगत सिंह खेल अकादमी द्वारा लगातार 4 वर्षों से बालक एवं बालिका कुश्ती कबड्डी एथलेटिक्स आदि खेलों का आयोजन जून महीने में समर कैंप का आयोजन सम्पन्न कराया जाता है इस अवसर पर चन्द्र देव यादव उमेश यादव अरविंद यादव सन्तोष  हंशराज  यादव दीपचंद यादव रामप्रवेश मिथिलेश आर्यन  तथा अन्य खेल प्रेमी एवं सहयोगी उपस्थित रहे।


Featured News