-
☰
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में आचार्य श्री भारत भूषण जी महाराज का भव्य मंगल आगमन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान जैन मुनि आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज का रामपुर मनिहारान में मंगल आगमन हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान जैन मुनि आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज का रामपुर मनिहारान में मंगल आगमन हुआ। आचार्य श्री का नगर के जैन समाज द्वारा हर्षोल्लास से भव्य स्वागत किया गया। नगर को तोरणद्वार और गुब्बारों आदि से सजाया गया। समाज की महिलाओं, पुरूषों और बच्चों ने हाथ में जैन धर्म की ध्वज लिये हुए चलते पथ में उनका अनुशरण ग्रहण किया।बैंड बाजों ने वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा। इस अवसर पर जगह जगह पाद प्रक्षालन किया गया। बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रवचन देते हुए आदरणीय जैन मुनि आचार्य श्री भारत भूषण जी महाराज ने कहा कि हमें अपने नगर में मुनिराज का आगमन कराते रहना चाहिए। और मुनिराज के विहार में आना जाना चाहिए। मुनिराज के आने से धर्म बढ़ता है। समाज में मैत्री भाव उत्पन्न होता है। जैन समाज रामपुर के द्वारा आचार्य श्री भारत भूषण जी महाराज को वर्ष 2026 के रामपुर मनिहारान में पावन वर्षायोग हेतु श्री फल भेंट किया गया। इस दौरान जैन समाज के प्रधान मनोज जैन, महामंत्री निपुण जैन, मंत्री अभिषेक जैन, शशांक जैन, आर्जव जैन, प्रशांत जैन, अमित जैन, अतुल जैन, शुभम जैन, पुष्पेन्द्र जैन, भूपेन्द्र जैन, संजय जैन, आकाश जैन सहित समाज के सैकड़ों महिला पुरुष मौजुद रहे।
उत्तर प्रदेश: आईआईटी स्थापना की पहल हुई तेज, उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
राजस्थान: विश्वास मोटर्स का हुआ भव्य शुभारंभ, क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियां रहीं मौजूद
राजस्थान: इलाज के लिए ले जा रहे पिता की मौत, यातायात पुलिसकर्मी की दिखीं लापरवाही
उत्तर प्रदेश: कंपनी पर नौकरी के नाम पर राशि लेने का आरोप, पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की