Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बकरीद से पहले हाई अलर्ट, पुलिस कप्तान ने ईदगाह का किया निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 29/05/2026 12:06:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 29/05/2026 12:06:35 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में बकरीद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में बकरीद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले में व्यापक स्तर पर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस कप्तान अभिनंदन सिंह और जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने ईदगाह पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान ने ईदगाह परिसर, आसपास के मार्गों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना न हो।

जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने भी प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करते हुए साफ कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि वे शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स, पीएसी और निगरानी टीमों को लगाया गया है। लगातार पेट्रोलिंग और ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था भी की गई है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस कप्तान अभिनंदन सिंह स्वयं लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर सीधी नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है और जनता से सहयोग की अपेक्षा है ताकि बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
 


Featured News