-
☰
मध्य प्रदेश: विकास की रफ्तार तेज, विधायक गौरव पारधी ने दी ₹65 लाख के विकास कार्यों की सौगात
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: कटंगी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के तहत विधायक गौरव सिंह पारधी ने ग्राम पंचायत सिरपुर और बनेरा में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: कटंगी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के तहत विधायक गौरव सिंह पारधी ने ग्राम पंचायत सिरपुर और बनेरा में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों का उद्देश्य ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करना और स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सिरपुर में गोदाम, सड़क और सामुदायिक कक्ष की सौगात ग्राम पंचायत सिरपुर में करीब ₹65.43 लाख की लागत के विकास कार्यों की शुरुआत की गई। इसमें किसानों और भंडारण की सुविधा के लिए ₹52.32 लाख की लागत से बनने वाले 500 मी. टन क्षमता के गोदाम तथा ₹11.11 लाख की लागत से बनने वाली सी.सी. रोड का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही, जिला पंचायत सदस्य की मद से ग्रामीणों की सामाजिक गतिविधियों के लिए ₹2 लाख की लागत से तैयार हुए सामुदायिक कक्ष का लोकार्पण भी संपन्न हुआ। बनेरा में सी.सी. रोड का भूमिपूजन सिरपुर के बाद विधायक बनेरा पहुँचे, जहाँ उन्होंने गाँव की आंतरिक सड़क को बेहतर बनाने के लिए राज्य वित्त आयोग से लगभग 12 लाख की सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस सड़क के बनने से बारिश के दिनों में ग्रामीणों को होने वाली आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी। गाँवों का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता गौरव पारधी इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक गौरव सिंह पारधी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सड़क, भंडारण और सामुदायिक अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि कटंगी विधानसभा के प्रत्येक गाँव तक मूलभूत सुविधाएं पहुँचाना और अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ सुनिश्चित करना ही उनका मुख्य संकल्प है। युवा ऊर्जा से हो रहा विकास केशर बिसेन कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती केशर बिसेन ने विधायक गौरव सिंह पारधी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विधायक अपनी युवा ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ क्षेत्र के विकास को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने जताया आभार अनाज गोदाम, सी.सी. रोड और सामुदायिक भवन जैसी व्यावहारिक जरूरतें पूरी होने पर स्थानीय ग्रामीणों और वरिष्ठ जनों ने प्रसन्नता व्यक्त की। ग्रामीणों ने गाँव में पहुँचने पर विधायक गौरव सिंह पारधी का आत्मीय स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान करने के लिए विधायक एवं शासन के प्रति अपना आभार और धन्यवाद प्रकट किया। इस दौरान कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती बबिता ओमप्रकाश वरकड़े, जनपद सदस्य सुखचंद पटले, मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकरे, ग्राम सिरपुर सरपंच मिताली प्रमोद खंडायत, बनेरा सरपंच भागचंद पटले सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
राजस्थान: अवैध बजरी खनन रोकना बनी पहली प्राथमिकता, साइबर अपराधियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई
राजस्थान: पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध शराब, सट्टा और साइबर ठगों पर कड़ा शिकंजा
उत्तर प्रदेश: ग्रामीण पत्रकारों की एकजुटता, भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने गठन का किया ऐलान
राजस्थान: ग्राम पंचायत में समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना, आश्वासन के बाद होगा खत्म
राजस्थान: भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर मनीष बैरवा का हुआ सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: माँ शाकंभरी देवी क्षेत्र में तेज जलप्रवाह से हुआ हादसा, प्रशासन अलर्ट पर