Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर मनीष बैरवा का हुआ सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 29/05/2026 04:28:05 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 29/05/2026 04:28:05 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष बैरवा ने समर्थकों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर का माला साफा पहनाकर आभार जताया।

विस्तार

राजस्थान: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष बैरवा ने समर्थकों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर का माला साफा पहनाकर आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक सभी कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी हैं। हम सभी को मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन ने समर्पित व जमीनी कार्यकर्ताको यह जिम्मेदारी दी है। नवनियुक्त एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष बैरवा ने कहा कि पार्टी ने मुझे जिस भरोसे व विश्वास के साथ इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं बाखूबी निभाऊंगा।उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

टोंक जिले में भाजपा का संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत है, उसे और मजबूत करूंगा। इसके अलावा भाजपा से जुड़े पुराने अभिभावकों का मार्गदर्शन लेकर निरंतर पार्टी व जनता की सेवा करता रहूंगा। साथ ही अनुसूचित जाति वर्ग के हितों एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।इस अवसर पर मीडिया प्रभारी कमलेश यादव,पूर्व सरपंच हनुमान बैरवा,रमेश मेहरा,सुरेश लक्की, नवरत्न वर्मा,पूर्व पार्षद हकीकत सौदा,रमेश बैरवा,हनुमान बैरवा,उम्मीद सिंह गोमे,राजाराम बैरवा, आकाश महावार, दिनेश महावार,विजय महावर,देवराज गुर्जर,चरण सिंह चौधरी,एडवोकेट विनोद लाम्बा, हेमराज लाम्बा, कन्हैया लाल खंगार, ओम प्रकाश खंगार,एडवोकेट कमलेश खींची ,रामदयाल बैरवा, कज़ोड़ मल बैरवा सहित अन्य मौजूद रहे।