Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: दहेज उत्पीड़न का आरोप, बेटी ने लगाई इंसाफ की गुहार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 29/05/2026 11:55:48 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 29/05/2026 11:55:48 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के दुजाना गांव की बेटी सोनिया नागर आज इंसाफ की गुहार लगा रही है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के दुजाना गांव की बेटी सोनिया नागर आज इंसाफ की गुहार लगा रही है। जिस बेटी ने एक साल पहले नए सपनों और खुशियों के साथ ससुराल की दहलीज पर कदम रखा था, आज वही बेटी हाथ जोड़कर समाज से न्याय मांगने को मजबूर है। पीड़िता सोनिया नागर का आरोप है कि सिकंदराबाद में शादी होने के बाद से ही ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि पति, सास और ससुर द्वारा लगातार स्कॉर्पियो गाड़ी और 15 लाख रुपये की मांग की जाती रही। जब मांग पूरी नहीं हुई, तो उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

सोनिया का कहना है कि उसने रिश्ते को बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन हालात इतने बिगड़ गए कि अब उसे इंसाफ के लिए समाज और प्रशासन के सामने हाथ जोड़ने पड़ रहे हैं। पीड़िता ने गुर्जर समाज से भी मदद की अपील की है और कहा है कि उसे न्याय दिलाया जाए, ताकि किसी और बेटी की जिंदगी दहेज की आग में बर्बाद न हो। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर बेटियों के सपनों की कीमत कब तक दहेज से तौली जाती रहेगी? और कब तक कोई बेटी शादी के बाद प्रताड़ना सहने को मजबूर होती रहेगी? फिलहाल, सोनिया नागर इंसाफ की आस लगाए बैठी हैं, देखना होगा कि उसे न्याय कब मिलता है।


Featured News