Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, फर्जी कॉल सेंटर से 7 आरोपी हुआ गिरफ्तार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 18/07/2026 11:13:41 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 18/07/2026 11:13:41 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: राजधानी लखनऊ में क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी से जुड़े एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डीजीपी के निर्देश पर चलाए गए ऑपरेशन CY-VAJRA के तहत थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित ओमेक्स अपार्टमेंट में की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर अमेरिका के नागरिकों को निशाना बनाकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। छापेमारी का नेतृत्व एडीसीपी किरण यादव ने किया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 8 लैपटॉप, 9 मोबाइल फोन, 9 हेडफोन, वाई-फाई राउटर, कंप्यूटर मॉनिटर सहित बड़ी मात्रा में डिजिटल उपकरण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए हैं। मामले में साइबर क्राइम थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि बरामद डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच की जा रही है। साथ ही पूरे साइबर नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच जारी है।


Featured News