Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: महिला संगठन के खाते से लाखों की हेराफेरी, वांछित आरोपी गिरफ्तार
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Gyanendra Bahadur Singh , Date: 22/07/2026 10:58:32 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Gyanendra Bahadur Singh ,
  • Date:
  • 22/07/2026 10:58:32 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उन्नाव से बड़ी खबर है, जहां करीब चार साल पुराने सरकारी धन गबन के मामले में थाना पुरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उन्नाव से बड़ी खबर है, जहां करीब चार साल पुराने सरकारी धन गबन के मामले में थाना पुरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 22 लाख 19 हजार रुपये के गबन के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरवा पुलिस ने सरकारी धन के गबन के मामले में वांछित आरोपी सूर्यवर्धन को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2022 में जिला मिशन प्रबंधक एवं नोडल एनआरएलएम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि तत्कालीन ब्लॉक मिशन प्रबंधक सूर्यवर्धन ने नारी शक्ति मां वैष्णो महिला क्लस्टर संगठन के खाते से क्रमशः 6 लाख 19 हजार रुपये और 16 लाख रुपये, कुल 22 लाख 19 हजार रुपये अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर सरकारी धन का गबन किया था। करीब चार वर्ष से दर्ज इस मामले में वांछित चल रहे आरोपी सूर्यवर्धन, निवासी लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार जनपद मथुरा, को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related News

मध्य प्रदेश: राहुल-प्रियंका गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंककर जताया विरोध

झारखण्ड: अनाथ बच्चों के साथ उपायुक्त ने मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां और दिया सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने स्कूल और ट्यूबवेल चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोर हुए गिरफ्तार

 दिल्ली: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन, तहसील तक पैदल मार्च कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

गुजरात: ऑनलाइन शिकायत पर जागा प्रशासन, अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश

गुजरात: गैस सिलेंडर से मुक्त हुआ पुनसरी गांव, अब घर-घर पहुंचेगी PNG गैस सुविधा, ग्रामीणों में दिखी खुशी की लहर


Featured News