-
☰
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल क्षेत्र में जमीन विवाद गहराया, दोनों पक्षों ने प्रसाशन से की जांच की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयपुर गांव में भूमि विवाद का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयपुर गांव में भूमि विवाद का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। यह विवाद अब दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के कारण और अधिक गंभीर होता दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, विवादित जमीन को लेकर विक्रेता पक्ष ने अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए बताया है कि लगभग 16 वर्ष पूर्व उक्त भूमि की रजिस्ट्री की गई थी। उनका कहना है कि उस समय दो अलग-अलग स्थानों की जमीन का आपसी लेनदेन हुआ था। विक्रेता पक्ष का यह भी आरोप है कि बाद में एक जमीन वापस करने की सहमति बनी थी, लेकिन अब उसी पुराने मामले को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है। वहीं विक्रेता के परिजनों का कहना है कि विपक्षी पक्ष लगातार दबाव बनाकर उन्हें परेशान कर रहा है। उनका आरोप है कि जिस गाटा संख्या की जमीन की रजिस्ट्री हुई थी, उसमें मात्र 36 धुर भूमि ही हस्तांतरित की गई थी, जबकि अब पूरे क्षेत्र पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस पूरे मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर कई बार विवाद और टकराव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। फिलहाल मामला स्थानीय प्रशासन और पुलिस के संज्ञान में है। क्षेत्रीय लोगों ने राजस्व विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि वास्तविक तथ्यों की पुष्टि हो सके और विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सके।
मध्य प्रदेश: माफिया नेटवर्क को लेकर चर्चाएं हुई तेज, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल
दिल्ली: नमो भारत ट्रेन को मिली रफ्तार, लोगों को मिलेगा आरआरटीएस नेटवर्क का लाभ
राजस्थान: 30 किलो डोडा पोस्त के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार, मिक्सी व पैकिंग सामग्री की जब्त
राजस्थान: बकरा मंडी विवाद गहराया, पूर्व पार्षद ने कलेक्टर से की शिकायत