Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: खुले में शराब सेवन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 817 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Gyanendra Bahadur Singh , Date: 02/06/2026 03:51:46 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Gyanendra Bahadur Singh ,
  • Date:
  • 02/06/2026 03:51:46 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कानपुर नगर पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब सेवन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कानपुर नगर पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब सेवन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रमुख बाजारों, चौराहों, पार्कों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग एवं पैदल गश्त की गई। शराब की दुकानों, होटल एवं ढाबों के आसपास विशेष निगरानी रखते हुए संचालकों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस अभियान के तहत कुल 406 होटल, ढाबा एवं दुकानों की जांच की गई तथा 1682 व्यक्तियों को चेक किया गया। इसके साथ ही 954 वाहनों का सत्यापन भी किया गया।सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करते पाए जाने पर 817 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 34 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। वहीं 378 वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उत्तर प्रदेश: कानपुर नगर पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब सेवन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान प्रमुख बाजारों, चौराहों, पार्कों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग एवं पैदल गश्त की गई। शराब की दुकानों, होटल एवं ढाबों के आसपास विशेष निगरानी रखते हुए संचालकों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अभियान के तहत कुल 406 होटल, ढाबा एवं दुकानों की जांच की गई तथा 1682 व्यक्तियों को चेक किया गया। इसके साथ ही 954 वाहनों का सत्यापन भी किया गया।सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करते पाए जाने पर 817 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 34 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। वहीं 378 वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
 


Featured News