Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में बड़ा सड़क हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से 5 लोगों की हुई मौत
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 10/09/2026 10:35:12 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 10/09/2026 10:35:12 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर श्रीमान संजय कुमार वर्मा के अनुसार थानाक्षेत्र बुढ़ाना के अन्तर्गत एक रोडवेज बस बड़ौत डिपो संख्या UP17 AT 9165 द्वारा ग्राम भसाना के पास मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही 02 मोटरसाईकिलों मेंओवरटेक करते समय टक्कर मार दी गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर श्रीमान संजय कुमार वर्मा के अनुसार थानाक्षेत्र बुढ़ाना के अन्तर्गत एक रोडवेज बस बड़ौत डिपो संख्या UP17 AT 9165 द्वारा ग्राम भसाना के पास मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही 02 मोटरसाईकिलों मेंओवरटेक करते समय टक्कर मार दी गई। दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार 01, मोमिन पुत्र मंजूरा निवासी ग्राम राजपुर गढ़ी, थाना बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर उम्र करीब 25 वर्ष, 02.आलो पुत्री फरमान निवासी तामेला गढ़ी, थाना दोघट, जनपद बागपत उम्र करीब 03 वर्ष, 03. साजिद पुत्र समयदीन निवासी कांधला जनपद शामली उम्र करीब 48 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा  04. फरमान पुत्र उमरदीन निवासी ग्राम तामेला गढ़ी, थाना दोघट, जनपद बागपत उम्र करीब 25 वर्ष तथा 05. इदरीश पुत्र गयौरा निवासी कांधला, जनपद शामली उम्र करीब 63 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा फरमान व इदरीश उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया। थाना बुढाना पुलिस द्वारा मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है, रोडवेज बस को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा संबंधित को आवश्यक कार्यवाही हेतु दिशा-निर्देश दिए गये हैं।


Featured News