Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नगरायुक्त ने वार्ड 50 और 34 का किया निरीक्षण, अतिक्रमण और जल निकासी की समस्या पर दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 11/09/2026 10:34:52 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 11/09/2026 10:34:52 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगरायुक्त शिपू गिरि ने गुरुवार को महानगर के वार्ड 50 हकीकत नगर और वार्ड 34 के पंजाबी बाग क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय पार्षदों के साथ पार्कों की स्थिति, साफ-सफाई, अतिक्रमण और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगरायुक्त ने हकीकत नगर चौक स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। इसके अलावा वार्ड कार्यालय, धरना स्थल पार्क और जोनल ऑफिस के सामने स्थित पार्क का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने दोनों पार्कों का सौंदर्यीकरण कराने और क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएम ग्रिड के तहत बनाई गई सड़क के फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण का मामला भी सामने आया। नगरायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद अमित त्यागी मौजूद रहे।

वहीं वार्ड 34 के पंजाबी बाग क्षेत्र के कृष्णापुरम में निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद सुधीर पंवार ने नगरायुक्त को रेलवे और पुलिस विभाग की भूमि पर किए गए अतिक्रमण की स्थिति दिखाई। पार्षद के अनुसार, अतिक्रमण के साथ-साथ वहां कूड़ा-कचरा जमा होने से जल निकासी बाधित हो रही है और क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगरायुक्त ने सहारनपुर के एसएसपी और अंबाला मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक को पत्र भेजकर संबंधित विभागों की भूमि से अतिक्रमण हटवाने और सरकारी भूमि को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। नगरायुक्त ने पत्र में बताया कि अतिक्रमण के कारण जल निकासी बाधित होने से जलभराव की स्थिति बन रही है। वहीं जमा गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है। उन्होंने संबंधित विभागों से नगर निगम की टीम के साथ संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा जल निकासी व्यवस्था को सुचारु कराने में सहयोग करने का अनुरोध किया है। गौरतलब है कि पार्षद सुधीर पंवार ने 8 सितंबर को हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक में भी कृष्णापुरम क्षेत्र में अतिक्रमण, गंदगी और जल निकासी बाधित होने का मुद्दा उठाया था।

Related News

मध्य प्रदेश: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, तहसीलदार ने बनाई 5 सूत्रीय रणनीति

मध्य प्रदेश: पत्रकार हमला प्रकरण में चार नामजद आरोपी जेल भेजे गए, न्यायालय में पेशी के बाद हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने दिए आवश्यक निर्देश

मध्य प्रदेश: पोरसा आर्यिका श्री 105 विप्रा श्री माताजी ससंघ ने साधर्मी जनों को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

उत्तर प्रदेश: आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिव्यांग परिवार की पत्रकार सूरज मौर्य ने की मदद  

मध्य प्रदेश: 700 से अधिक संत-महंतों की मौजूदगी में कमल दास महाराज को मिली ‘महंत श्री’ की उपाधि


Featured News