Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: टैक्स वसूली में लापरवाही पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, तीन कर संग्रहकर्ता हुए निलंबित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 22/07/2026 11:23:20 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 22/07/2026 11:23:20 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नगर निगम ने गृहकर एवं जलकर वसूली में लापरवाही और कार्य में शिथिलता बरतने वाले तीन कर संग्रहकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। सहायक नगरायुक्त एवं प्रभारी कार्मिक जे.पी. यादव ने विभागीय रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की। इस कदम से नगर निगम के टैक्स विभाग में हड़कंप मच गया है। नगर निगम अधिकारियों द्वारा लगातार टैक्स वसूली की समीक्षा की जा रही है और निर्धारित लक्ष्य पूरा न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वार्ड 44, 69 और 70 के कर संग्रहकर्ता शमशाद को करीब सवा वर्ष से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने और संबंधित वार्डों में टैक्स वसूली प्रभावित होने के कारण निलंबित किया गया। अधिकारियों के अनुसार उनका आचरण उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1956 के विपरीत पाया गया।

निलंबन अवधि के दौरान शमशाद को महाप्रबंधक (जल) कार्यालय से संबद्ध किया गया है। मामले की विभागीय जांच के लिए निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा गृहकर और जलकर वसूली में लगातार खराब प्रदर्शन और लचर प्रगति के कारण दो अन्य कर संग्रहकर्ताओं को भी निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य में शिथिलता बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related News

मध्य प्रदेश: राहुल-प्रियंका गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंककर जताया विरोध

झारखण्ड: अनाथ बच्चों के साथ उपायुक्त ने मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां और दिया सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने स्कूल और ट्यूबवेल चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोर हुए गिरफ्तार

 दिल्ली: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन, तहसील तक पैदल मार्च कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

गुजरात: ऑनलाइन शिकायत पर जागा प्रशासन, अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश

गुजरात: गैस सिलेंडर से मुक्त हुआ पुनसरी गांव, अब घर-घर पहुंचेगी PNG गैस सुविधा, ग्रामीणों में दिखी खुशी की लहर


Featured News